Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

हीरो एशिया कप 2025 के लिए भारत पहुंची जापान हॉकी टीम

एफआईएच विश्व रैंकिंग में वर्तमान में 18वें स्थान पर काबिज जापान को मेजबान भारत, चीन और कजाकिस्तान के साथ पूल ए में रखा गया है।

24 Aug 2025

हीरो एशिया कप 2025 के लिए भारत पहुंची जापान हॉकी टीम

राजगीर। बिहार के राजगीर में हो रहे प्रतिष्ठित हीरो एशिया कप 2025 के लिए जापान की पुरुष हॉकी टीम शनिवार देर रात यहां पहुंच गई। जापान की टीम टूर्नामेंट के इतिहास में पांच बार चौथे स्थान पर रही है, लेकिन अभी तक पोडियम पर जगह नहीं बना पाई है।

एफआईएच विश्व रैंकिंग में वर्तमान में 18वें स्थान पर काबिज जापान को मेजबान भारत, चीन और कजाकिस्तान के साथ पूल ए में रखा गया है। वे अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को कजाकिस्तान के खिलाफ करेंगे और उसके बाद 31 अगस्त को मेजबान भारत से भिड़ेंगे, जो एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। अपने अंतिम पूल मैच में जापान की टीम एक सितंबर को चीन से भिड़ेगी।

हॉकी इंडिया की ओर से रविवार को जारी बयान में जापान टीम के कप्तान राइकी फुजीशिमा ने कहा कि हम इस शहर में अपने पहले टूर्नामेंट के लिए यहां आकर बेहद उत्साहित हैं। हमारा मुख्य लक्ष्य एशिया कप जीतकर 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना है और इसके लिए हम पूरी ताकत से खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। टीम पूरे टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और शीर्ष स्तरीय हॉकी का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित है।

उन्होंने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि हमारी सबसे कड़ी परीक्षा भारत के खिलाफ होगी। वे इस प्रतियोगिता में सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम है और उन्हें घरेलू मैदान पर भी मजबूत समर्थन का फायदा मिलेगा, लेकिन हमें अपनी क्षमताओं पर भरोसा है। हमें इस बार जीत हासिल करने और पोडियम पर जगह बनाने का पूरा भरोसा है।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हीरो एशिया कप 2025 के लिए भारत पहुंची जापान हॉकी टीम
एफआईएच विश्व रैंकिंग में वर्तमान में 18वें स्थान पर काबिज जापान को मेजबान भारत, चीन और कजाकिस्तान के साथ पूल ए में रखा गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News